scriptअंबाती रायडू ने संन्यास वापस लेने के दिए संकेत, फिर खेल सकते हैं टीम इंडिया से | Ambati Rayudu gave hints to comeback in international cricket | Patrika News
क्रिकेट

अंबाती रायडू ने संन्यास वापस लेने के दिए संकेत, फिर खेल सकते हैं टीम इंडिया से

Ambati Rayudu संन्यास के कुछ दिन बाद ही अपना मन बदलते दिख रहे हैं। टी-20 और वनडे में वह वापसी कर सकते हैं।

नई दिल्लीAug 25, 2019 / 02:46 pm

Mazkoor

Ambati Rayudu

चेन्नई : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) के भारतीय टीम ( Indian cricket team ) में न चुने जाने से नाराज होकर अंबाती रायडू ( Ambati Rayudu ) ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। एक खेल वेबसाइट के अनुसार, वह एक बार फिर टीम इंडिया की ओर से शॉर्टर फॉर्मेट में खेलते नजर आ सकते हैं। खबर के अनुसार, रायडू ने संन्यास वापस लेने के संकेत दिए हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) समेत टीम इंडिया के लिए टी-20 और वनडे में खेल सकते हैं। इस बारे में बात करते हुए अंबाती रायडू ने कहा कि वह टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बुलावा मिलने पर भला कोई अपने देश को कैसे ना कह सकता है।

वसीम जाफर ने टीम इंडिया को दिया अपना 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का चैलेंज

टीएनसीए वनडे लीग टूर्नामेंट में खेलेंगे रायडू

रायडू फिलहाल चेन्नई में हैं। वह वहां टीएनसीए वनडे लीग टूर्नामेंट खेलने के लिए गए हैं। 33 वर्षीय रायडू ने संन्यास की घोषणा एसोसिएशन को पत्र लिखकर की थी। इसमें उन्होंने बीसीसीआई समेत उन सभी राज्य एसोसिएशन का शुक्रिया अदा किया था, जिनकी टीम से वह खेले हैं। रायडू घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद, बड़ौदा, आंध्रा और विदर्भ की टीम से खेल चुके हैं। रायडू ने अपने पत्र में उन आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों का भी शुक्रिया अदा किया था, जिनसे वह खेले हैं। रायडू मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने ऋषभ पंत को बताया महेंद्र सिंह धोनी का सबसे बेहतर विकल्प

विराट कोहली का जताया था आभार

संन्यास के वक्त रायडू ने कहा था कि देश के लिए खेलना भी सम्मान की बात है। वह अपने सभी कप्तानों का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिनके अंडर में वह खेले हैं। उन्होंने नाम लेकर कहा था कि वह खासकर महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली का का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा दिखाया। रायुडू टीम इंडिया के लिए 55 वनडे मुकाबले खेलकर 1694 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में उनका औसत काफी शानदार 47.05 का है। उनके संन्यास के बाद से ही टीम इंडिया चौथे नंबर का बल्लेबाज तलाश रही है। संभव है कि वह दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे से पहले संन्यास से वापसी की अपना घोषणा कर दें।

Home / Sports / Cricket News / अंबाती रायडू ने संन्यास वापस लेने के दिए संकेत, फिर खेल सकते हैं टीम इंडिया से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो