23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंसूर अली खान पटौदी लेक्चर के लिए इंग्लैंड के दिग्गज को भेजा गया न्योता, BCCI के आला अधिकारी हुए नाखुश

मंसूर अली खान पटौदी की सम्मान में बीसीसीआई हर साल एक प्रोग्राम आयोजित करवाती है। लेकिन इस बार इसमें विवाद शुरू हो गया है।

2 min read
Google source verification
mansoor

मंसूर अली खान पटौदी लेक्चर के लिए इंग्लैंड के दिग्गज को भेजा गया न्योता, BCCI के आला अधिकारी हुए नाखुश

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास में मंसूर अली खान पटौदी को बड़े ही सम्मानजनक नजरिए से देखा जाता है। पटौदी भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ कप्तान भी थे। साथ ही मंसूर का ताल्लुक एक जमींदार परिवार से भी था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पटौदी के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित करवाती है। लेकिन इस साल होने वाले इस कार्यक्रम से पहले ही विवाद का साया गहरा गया है। इस प्रोग्राम के लिए बीसीसीआई ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को निमंत्रित किया है। जिसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी नाराज है।

अमिताभ चौधरी वार्षिक एम.ए.के. पटौदी स्मृति लेक्चर देने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आमंत्रित किए जाने के बोर्ड के महाप्रबंधक (क्रिकेट ऑपरेशन्स) सबा करीम के फैसले से नाखुश हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार चौधरी ने लिखा है, "इस सिलसिले में किए गए तमाम ईमेल में से आखिरी ईमेल में महाप्रबंधक की खुशी को देखकर मैं यह सोचने पर मजबूर हो गया कि यह एमएके पटौदी स्मृति व्याख्यान है या सर लेन हटन लेक्चर या फिर सर फ्रैंक वूली स्मृति लेक्चर है!

ईएसपीएनक्रिकइंफो का कहना है कि इस मामले में 10 मई से शुरू हुई चर्चाओं का ब्योरा उसके पास मौजूद है। इसमें करीम, बीसीसीआई के अधिकारियों और बोर्ड के कामकाज को देखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के बीच पटौदी स्मृति व्याख्यान के लिए वक्ताओं के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

चौधरी के अनुसार, उन्होंने और करीम ने आठ मई को बेंगलुरू में भारतीय क्रिकेट टीम चयन की बैठक से इतर इस मुद्दे पर काफी चर्चा की थी और तब उन्होंने ईरापल्ली प्रसन्ना, अब्बास अली बेग, चंदू बोर्डे और नारी कांट्रैक्टर के नाम पटौदी लेक्चर के लिए सुझाए थे। आपको बता दें कि मंसूर अली खान पटौदी बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के पिता भी है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप