4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्ड कोर्ट पर वापसी कर रहे एंडी मरे ने थकान के कारण वाशिंगटन ओपन से अपना नाम वापस लिया

ब्रिटेन के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने थकान के कारण यहां जारी वाशिंगटन ओपन के क्वार्टर फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इसके अलावा वाले अगल सप्ताह होने वाले रोजर्स कप में भी भाग नहीं लेंगे।
2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Aug 04, 2018

हार्ड कोर्ट पर वापसी कर रहे एंडी मरे ने थकान के कारण वाशिंगटन ओपन से अपना नाम वापस लिया

हार्ड कोर्ट पर वापसी कर रहे एंडी मरे ने थकान के कारण वाशिंगटन ओपन से अपना नाम वापस लिया

नई दिल्ली । ब्रिटेन के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने थकान के कारण यहां जारी वाशिंगटन ओपन के क्वार्टर फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इसके अलावा वाले अगल सप्ताह होने वाले रोजर्स कप में भी भाग नहीं लेंगे। वाशिंगटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला आस्ट्रेलिया के एलेक्स डे मिनौर से होना था।

लम्बे चले मैच के कारण थक गए थे
इसके पहले ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने वाशिंगटन ओपन के क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने पर संशय जताया है। मरे ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में रोमानिया के मॉरियस कोपिल को 6-7 (5-7), 6-3, 7-6 (7-4) से मात देकर अंतिम-8 में कदम रखा था। यह मैच वाशिंगटन के स्थानीय समयानुसार देर रात तीन बजे तक चला था, जिसके खत्म होने के बाद मरे रो पड़े थे। क्वार्टर फाइनल में उन्हें आस्ट्रेलिया के एलेक्स डे मिनाउर से भिड़ना है। मरे ने तब कहा था की "मुझे नहीं पता कि इतनी देर तक खेलने के बाद खिलाड़ी से किस प्रकार से अगले दिन खेलने की उम्मीद करते हैं। नहीं खेल रहा हूं। संभव नहीं है।"

यह भी पढ़े : जल्द सिनेमाई पर्दें दिखेगी सानिया मिर्जा की कहानी, निजी जीवन और टेनिस करियर पर रहेगा फोकस


हार्ड कोर्ट पर हौसलों ने नहीं दिया साथ
एंडी मरे ने कहा, "मैं आज रात मैच नहीं खेल पाउंगा। मैं पिछले चार दिनों से लगातार खेलकर थक गया हूं।" वह हार्ड कोर्ट पर 18 महीने बाद खेल रहे थे। लंबे समय तक चोटिल होने के बाद वापसी करने पर मरे ने कहा, "मुझे सर्तक होकर आने शरीर पर ध्यान देना होगा क्योंकि मैंने लंबे समय बाद कोर्ट पर कदम रख रहा है।"मरे ने कहा कि वह सिनसिनाती ओपन की तैयारी करेंगे।जनवरी में पांव की सर्जरी कराने के बाद अपने तीसरे टूर्नामेंट में खेल रहे मरे ने बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले एक साल में पहली बार किसी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।