यदि जय शाह आइसीसी अध्यक्ष बनते हैं तो बीसीसीआई का अगला सचिव कौन होगा? सूत्रों के मुताबिक, इस पद के लिए दो बड़े उम्मीदवार हैं। पहले पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हैं, जिनका पलड़ा सबसे अधिक भारी है, क्योंकि उनके पास क्रिकेट संचालन का अच्छा अनुभव है। वह बीसीसीआई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, दूसरे दावेदार बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवाजित साइकिया हैं, उनके पास भी अच्छा अनुभव है। सीनियर एडवोकेट देवाजित असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं।