नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण भारत में लॉकडाउन (Lockdown in India) लगा है। इस दौरान फिल्मों की शूटिंग और खेल प्रतियोगिताएं दोनों बंद है। ऐसे में बॉली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी तमाम भारतीयों की तरह अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अपने घर में वक्त बिता रही हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिये जुड़े हैं और आपस के फन मोमेंट अपने प्रशंसकों के साथ लगातार शेयर करते रहते हैं। इसकी नवीनतम कड़ी में अनुष्का शर्मा ने विराट का एक 'खतरनाक' वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।