3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए मिला मौका

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भारतीय अंडर 19 टीम में चयन कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Jun 2018, 8:20 PM IST

cricket

सचिन के बेटे अर्जुन ने बनाई श्रीलंका के खिलाफ टीम में जगह ब्लू जर्सी में देखने को तरस गई थी आँखें

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भारतीय अंडर 19 टीम में चयन कर लिया गया है। अर्जुन को श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर-19 टीम में जगह दी गई है। बता दें कि भारतीय जूनियर टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। जहां भारतीय टीम को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ दो सीरीजों में भाग लेगी। इस टूर पर दो चार दिवसीय मैच और पांच वनडे मैच खेले जाने है। चार दिवसीय मैचों के लिए घोषित की गई में अर्जुन को शामिल किया गया है।

अनुज रावत को बनाया गया कप्तान-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। भारत को श्रीलंका में 11 जुलाई से 11 अगस्त के बीच यह दोनों सीरीज खेलनी है। चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम का कप्तान दिल्ली के अनुज रावत को कप्तान बनाया गया है। वह कप्तानी के साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं वनडे टीम की कप्तानी आर्यन जुयल को दी गई है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी से उत्तर प्रदेश के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।

बतौर ऑल राउडंर खेलेगे अर्जुन-
यदि अर्जुन को इस दौरे पर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो वे बतौर ऑल राउंडर के हैसियत से खेलेंगे। बता दें अर्जुन का मुख्य हथियार तेज गेंदबाजी है। लेकिन इसके साथ-साथ अर्जुन बल्लेबाजी करने में माहिर है। अर्जुन को वानखड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। बीसीसीआई के इस ऐलान के साथ ही अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है।

देखें टीम की पूरी लिस्ट-
चार दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : अनुज रावत (कप्तान/विकेटकीपर), अथर्व टाइडे, देवदूत पाडिक्कल, आर्यन जुयाल (उप-कप्तान), यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वाधेरा, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा और पवन शाह।

वनडे मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : आर्यन जुयाल (कप्तान/विकेटकीपर), अनुज रावत (उप-कप्तान), देवदूत पाडिक्कल, यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अजय देवगौड़ा, वाई जायसवाल, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा, पवन शाह