3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब द्रविड़ से क्रिकेट का ककहारा सीखेंगे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

अब अर्जुन भारत की दिवार कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अपने क्रिकेट करियर को आकार देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 Jun 2018, 11:20 AM IST

dravid

अब द्रविड़ से क्रिकेट का ककहारा सीखेंगे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को तो सभी ने क्रिकेट के मैदान में चौके, छक्के लगते देखा है लेकिन किस पता था एक दिन हम उनके बेटे को भी नीली जर्सी में भारत के लिए खेलता देखेंगे। जी हां! सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका में अगले महीने होने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। अब अर्जुन भारत की दिवार कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अपने क्रिकेट करियर को आकार देंगे।

द्रविड़ ने जिसे छुआ वो सोना बन गया
जैसे के हमने पहले भी देखा है जिस खिलाड़ी के सर पर राहुल द्रविड़ ने हाथ रखा है उस खिलाड़ी ने अपने करियर में हमेशा अच्छा किया है। अजिंक्य रहाणे, शुबमन गिल, पृथ्वी शॉ, संजू सेमसन ऐसे ही कुछ खिलाड़ी हैं। अब बारी है मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन की। अर्जुन अंडर19 टीम में चुने जा चुके हैं और इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। ऐसे में अर्जुन के पास अच्छा मौका है इस दिग्गज से बहुत कुछ सीखने का। अर्जुन आलराउंडर हैं और पिछले साल कूच बिहार ट्राफी में मुंबई अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे जहां उन्होंने 18 विकेट हासिल किए थे।

अर्जुन को वनडे में जगह नहीं
जूनियर चयन समिति ने यहां हुई बैठक में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले चार दिवसीय दो मैचों के लिए अर्जुन को टीम में जगह दी। वह हालांकि पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। आर्यन जुयाल पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगे।

अनुज रावत करेंगे कप्तानी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। भारत को श्रीलंका में 11 जुलाई से 11 अगस्त के बीच यह दोनों सीरीज खेलनी है। इंडिया ए की टीम इसी समय कोच डब्ल्यू.वी. रमन के मार्गदर्शन में इंग्लैंड दौरे पर होगी। चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम का कप्तान दिल्ली के अनुज रावत को बनाया गया है। वह कप्तानी के साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों टीमों में दो बदलाव हैं। अर्जुन के अलावा चार दिवसीय टीम में शामिल नेहाल वाधेरा को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे टीम में इन दोनों के स्थान पर अर्जुन देवगौड़ा और वाई. जायसवाल को चुना गया है।

टीम :

चार दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : अनुज रावत (कप्तान/विकेटकीपर), अथर्व टाएडे, देवदत्त पाडिक्कल, आर्यन जुयाल (उप-कप्तान), यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वाधेरा, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा और पवन शाह।

वनडे मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : आर्यन जुयाल (कप्तान/विकेटकीपर), अनुज रावत (उप-कप्तान), देवदत्त पाडिक्कल, यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अजय देवगौड़ा, वाई जायसवाल, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा, पवन शाह।