नई दिल्ली। अरुण कार्तिक (Arun Karthik) की नाबाद 89 रनों की पारी की बदौलत तमिलनाडु (Tamil Nadu) ने शुक्रवार को यहां राजस्थान (Rajasthan) को सात विकेट से हराकर टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के फाइनल में जगह बना ली। चौथे विकेट के लिए कार्तिक (9 चौके, 3 छक्के) और कप्तान दिनेश कार्तिक (17 रन, 3 चौके)के बीच हुई 89 रनों की साझेदारी ने तमिलनाडु को आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करने में मदद की।