30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने ऋषभ पन्त को कप्तान बनाने की दी सलाह

पंत इस समय टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब उन्हें कप्तान बनाने को लेकर कहा जा रहा है। कई दिग्गजों ने इस बारे में अपनी बात रख दी है। अब पूर्व क्रिकेटर ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने पंत को कप्तान बनाने पर क्या बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 Jul 2022, 10:30 PM IST

arun lal on rishabh pant is good to be captain rohit sharma kohli

पंत को लेकर बड़ा बयान

ऋषभ पंत इस समय चर्चा का विषय बने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मुकाबले में पंत ने 125 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती। पंत की ये पारी बहुत ही ऐतिहासिक रही थी। पहली सेंचुरी उन्होंने वनडे में लगाई और वो तब लगाई जब टीम को जरूरत थी। टीम इंडिया की हालत खराब थी और तब पंत के बल्ले से ये पारी आई। खैर इस पारी के बाद कई दिग्गज उनकी तारीफ कर चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि अब पंत को भारत का कप्तान बना देना चाहिए। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल भी शामिल हो गए है। उन्होंने सीधे कह दिया है कि रोहित शर्मा को हटाओ और पंत को कप्तान बनाओ। ये बहुत बड़ा बयान अरुण लाल ने दिया है।


अरुण लाल ने जागरण टीवी पर बात करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि निश्चित रूप से पंत क कप्तान बनाना चाहिए। मुझे हमेशा लगता है कि कप्तान को टीम में शीर्ष तीन में अपनी जगह का हकदार होना चाहिए। पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपना गेम खेलने से नहीं डरते।

उन्होंने आगे कहा, पंत दबाव को अच्छी तरह से संभाल सकते हैं। पंत टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते है। मुझे लगता है कि ऐसा खिलाड़ी एक महान लीडर हो सकता है। ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। पंत जैसा आक्रामक खिलाड़ी टीम का कप्तान हो सकता है। मैं इस बात से सहमत हूं कि उन्हें कप्तान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया अहम बयान


टेस्ट, वनडे और टी-20 में बहुत आक्रामक बल्लेबाजी इस समय पंत कर रहे हैं। टेस्ट में उन्होंने बहुत ही शानदार पारी खेली। इसके बाद वनडे में उन्होंने सभी को अपना फैन अपना बना दिया। अब ऐसा लग रहा है कि वो आगे भी तगड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो अरुण लाल की बात सही हो सकती है। टीम इंडिया के वो आगे नियमित कप्तान बन सकते हैं।