नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में आज भारतीय टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट के अंतर से मात दी। इस मैच में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बल्लेबाजी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा टीम को जीत दिलाते हुए नाबाद पवेलियन वापस लौटे। रोहित ने 83 रनों की कप्तानी पारी खेली। बताते चले कि बांग्लादेश की टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 173 रन बना कर ऑल आउट हो गई थी। 174 रनों के लक्ष्य को भारत ने 36.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। भारत की ओर से इस मैच में रवींद्र जडेजा ने चार सफलताएं अर्जित की। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।