18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
IND vs PAK: अजीबो-गरीब शॉट खेलते हुए गिरे फखर जमान, देखें यह मजेदार VIDEO
Play video

IND vs PAK: अजीबो-गरीब शॉट खेलते हुए गिरे फखर जमान, देखें यह मजेदार VIDEO

एशिया कप 2018 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में फखर जमां अजीबो-गरीब तरीके से कुलदीप यादव की गेंद का शिकार हुए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 Sep 2018, 10:37 AM IST

नई दिल्ली। भारत ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 237 रन पर रोक दिया और फिर 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में एक रोचक नजारा तब देखने को को मिला जब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को कुलदीप यादव ने अजीबो-गरीब तरीके से अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान की बल्लेबाजी के 15वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर स्वीप लगाने की कोशिश में फखर जमीं पर गिर गए और गेंद उनके पैड पर जा लगी जिस कारण अंपायर ने उन्हें एलबीडब्लू आउट करार दिया। फखर 31 रनों की पारी खेल अपनी और बाबर आज़म की गलती से आउट हुए। दोनों ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा जिसका खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा।