12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: भारत की जीत पर जमकर हुई आतिशबाजी, पाकिस्तान में तोड़े गए टीवी

भारत ने एशिया कप-2018 ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बुधवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Sep 20, 2018

INDIAN FANS CELEBRATING ASIA CUP WIN OVER PAKISTAN

भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत से भारतीय फैंस में उल्लास है और वह आतिशबाजी कर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। अगली स्लाइड में देखें भारतीय फैंस का जश्न।

INDIAN FANS CELEBRATING ASIA CUP WIN OVER PAKISTAN

जश्न होना भी जायज है क्योंकि गेंदों की लिहाज से पाकिस्तान पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। अगली स्लाइड में देखिए भारतीय समर्थकों के जश्न की कुछ और तस्वीरें।

INDIAN FANS CELEBRATING ASIA CUP WIN OVER PAKISTAN

लम्बे वक्त के बाद दर्शकों को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिला है। भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल के बाद बाद से पहली बार भिड़े हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को हराकर हिसाब चुकता कर लिया है। अगले स्लाइड में देखे पाकिस्तानी फैंस को टीवी तोड़ते।

PAKISTAN FANS BREAKING TV SETS AFTER LOSS TO INDIA

पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पाकिस्तान की भारत के खिलाफ इस बड़ी हार को पाकिस्तानी समर्थक पचा नहीं पा रहे हैं और वह इस हार से सदमे में हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे पाकिस्तानी फैन गुस्से से टीवी तोड़ रहे हैं। अगली स्लाइड में देखें कैसे भावनाओं में बहे पाकिस्तानी फैंस।

PAKISTAN FANS BREAKING TV SETS AFTER LOSS TO INDIA

रोहित शर्मा की पारी ने जहां भारतीय समर्थकों को झूमने का मौका दिया वहीं पाकिस्तानी समर्थक इस आतिशी पारी को अच्छे से नहीं ले पाए और गुस्से में अपने टीवी सेट तोड़ डाले। रोहित ने 39 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 52 रनों की कप्तानी पारी खेली।