भारत ने आसानी से जीता मुकाबला-
एशिया कप 2018 के सुपर फोर मुकाबले में भारत ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में पाकिस्तान को नीचा दिखाते हुए शानदार जीत हासिल की। पहले तो भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 237 के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शतक जमाया। जिसके दम पर भारत ने 9 विकेट के अंतर से बड़ी आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई है।