
Asia Cup 2022 Full Match Schedule
एशिया कप शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। इस बार यह टूर्नामेंट टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टी-20 फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे UAE शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए दावेदारी पेश करती हुई नजर आएंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल है। आइए आपको बताते हैं इन मैचों का आप कहां और कब आनंद ले सकते हैं।
कहां और कब देख सकते हैं लाइव:
भारत में एशिया कप 2022 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के पास है। एशिया कप में होने वाले सभी मैचों का आनंद आप स्टार स्पोर्ट्स वन और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख पाएंगे। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप पर भी आप इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन ऐप पर इन मैचों को लाइव देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होने की आवश्यकता होगी। एशिया कप के सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, इन्हें आप टीवी या ऐप पर लाइव देख सकते हैं
यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो टीम इंडिया को Asia Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे
बता दें कि एशिया कप का यह 12वां सीजन खेला जा रहा है और भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया ने कुल 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है और इस बार भी ट्रॉफी जीतने की रेस में भारतीय टीम सबसे आगे है। कल होने वाले पहले मैच में श्रीलंका का सामना अफगानिस्तान से होगा। जबकि भारत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलेगा।
यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ Playing 11 में नहीं मिलेगी जगह
एशिया कप 2022 के ग्रुप
| GROUP A | GROUP B | ||
| 1 | India | 1 | Afganistan |
| 2 | Pakistan | 2 | Bangladesh |
| 3 | Hong Kong | 3 | Sri Lanka |
एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल
Match | Date | Team vs Team |
| 1 | 27 अगस्त | श्रीलंका vs अफगानिस्तान |
| 2 | 28 अगस्त | भारत vs पाकिस्तान |
| 3 | 30 अगस्त | बांग्लादेश vs अफगानिस्तान |
| 4 | 31 अगस्त | भारत vs हांगकांग |
| 5 | 1 सितंबर | श्रीलंका vs बांग्लादेश |
| 6 | 2 सितंबर | पाकिस्तान vs हांगकांग |
| 7 | 3 सितंबर | B1 vs B2 |
| 8 | 4 सितंबर | A1 vs A2 |
| 9 | 6 सितंबर | A1 vs B1 |
| 10 | 7 सितंबर | A2 vs B2 |
| 11 | 8 सितंबर | A1 vs B2 |
| 12 | 9 सितंबर | B1 vs A2 |
| 13 | 11 सितंबर | FINAL |
Updated on:
29 Aug 2022, 6:40 PM IST
Published on:
26 Aug 2022, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.