
IND vs PAK Dream 11 Team Prediction
IND vs PAK Dream 11 Team Prediction: एशिया कप के दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर भी देख सकते हैं। दोनों ही टीमें इस मैच में पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में खेले गए मैच के बाद आमने-सामने हैं, जब पाकिस्तान ने एकतरफा अंदाज में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था। और इस बार भारतीय टीम का कप्तान बदल चुका है। रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि बाबर आजम पाकिस्तान टीम की नेतृत्व की भूमिका में होंगे
ड्रीम टीम के लिए सुझाव:
Dream11 टीम चुनने के लिए आप कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या और बाबर आजम को चुन सकते हैं। क्योंकि दोनों का पिछले कुछ मैचों का प्रदर्शन देखें तो गजब का प्रदर्शन किया है। हाल में ही बाबर आजम ने श्रीलंका में खेले गए टेस्ट मैच में रन बनाकर फॉर्म में हैं। जबकि हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: भारत-पाक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दो भारतीय खिलाड़ी
इसके अलावा dream11 टीम में उप कप्तान के रूप में आप रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान में से किसी एक को चुन सकते हैं। जबकि विकेटकीपर आप मोहम्मद रिजवान को बनाएं, बल्लेबाज के तौर पर आप बाबर आजम, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, फखर जमान, विराट कोहली को चुन सकते हैं। जबकि ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या, शादाब खान, खुश्दिल शाह को चुन सकते हैं। और गेंदबाजी में यूजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हैरिस रउफ और मोहम्मद हसनैन को मौका दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022 'रोहित भाई से रिक्वेस्ट है पाकिस्तान के खिलाफ हाथ थोड़ा हल्का रखें'
देखें ड्रीम टीम:
कप्तान- हार्दिक पांड्या
उपकप्तान- बाबर आजम
विकेटकीपर- मोहम्मद रिज़वान
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, फखर जमान, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली
गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद हसनैन, यूजवेंद्र चहल, हैरिस रउफ01:31 PM
Updated on:
28 Aug 2022 01:43 pm
Published on:
28 Aug 2022 01:40 pm
