
Asia Cup 2022
IND vs PAK: एशिया कप 27 अगस्त से शुरू हो चुका है और आज दूसरे मुकाबले में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। बहुप्रतीक्षित एशिया कप के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें लगभग 1 साल के अंतराल के बाद आपस में खेलती हुई नजर आएंगी। क्रिकेट के मैदान पर लंबे ब्रेक के बाद विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस पहले मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। आइए आपको बताते हैं इस आर्टिकल में कि भारत-पाकिस्तान मैच में किन 2 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं
1) Bhuvneshwar kumar:
भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ आज होने वाले मैच में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ गेंदबाज होंगे। वह भारतीय टीम के इस समय T20 के एक मोस्ट अंडररेटेड गेंदबाज हैं जो अपनी इनस्विंग और आउट स्विंग से बल्लेबाजों को खासा परेशान कर सकते हैं। वहीं एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए चार मुकाबलों में भुवनेश्वर कुमार ने 7.21 की औसत से 5 विकेट झटके हैं।
2) Hardik Pandya:
टीम इंडिया का यह स्टार ऑलराउंडर अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम इंडिया को कई मौकों पर गेंद और बल्ले से मैच जीता चुका है। आईपीएल 2022 में पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था। और कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद आज भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या से होगी। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में हार्दिक पांड्या ने तीन मैचों में 4 विकेट लिए हैं।
Updated on:
28 Aug 2022, 12:01 PM IST
Published on:
28 Aug 2022, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.