29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: ‘रोहित भाई से रिक्वेस्ट है पाकिस्तान के खिलाफ हाथ थोड़ा हल्का रखें’ देखें मजेदार वीडियो

Asia cup 2022: क्रिकेट मैच स्कोर एशिया कप 2022 पर भारत और पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंतजार है यह मुकाबला आज दोनों टीमों के बीच दुबई में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी शहर की जा रही है जिसमें एक फैंस रोहित से निवेदन करते हुए नजर आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 28 Aug 2022, 9:36 AM IST

India vs Pakistan

India vs Pakistan

India vs Pakistan, Asia cup 2022: एशिया कप 2022 का आगाज हो चुका है आज पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। आज बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा, दोनों टीमें 28 अगस्त को दुबई के मैदान में शाम 7:30 बजे एक दूसरे का सामना करेंगी। इस हाईवोल्टेज मैच में रोमांच अपने चरम पर होगा। हालांकि इस मैच से पहले दोनों ही टीमें अपनी अपनी जीत का दावा करती हुई नजर आ रही है और इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा को गले लगाने के लिए कहते हैं और इसके बाद एक फैंस कहता है

फैंस ने रोहित से लगाई गुहार

जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया अपने प्रैक्टिस सेशन में होती है और वहीं ग्राउंड के साइड में कुछ लोग रोहित रोहित के आवाज लगाते हुए भारतीय कप्तान को बुलाते हुए नजर आते हैं और गले लगाने के लिए कहते हैं। पाकिस्तान फैंस की है यह आवाज सुनकर रोहित शर्मा उस क्रिकेट फैन से मिलने जाल के पास जा पहुंचे। जहां उन्होंने उस फ्रेंड से दूर से ही गले मिला और हालचाल लेकर वापस आ गए।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ किसे मिलेगी टीम में जगह कार्तिक या पंत?

रोहित शर्मा की इस प्रतिक्रिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस काफी खुश होते हैं और रोहित शर्मा को आने के लिए धन्यवाद करते हैं। इसके बाद एक क्रिकेट फैन कहता है कि हम रोहित की टाइमिंग और खेल के दीवाने हैं। हम यहां पर पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करने इस्लामाबाद से आए हैं लेकिन हम रोहित शर्मा के खेल के दीवाने और उनकी क्लास की अलग ही बात है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा पहला मैच, देखें एशिया कप का पूरा शेड्यूल

रोहित से मिलने के बाद क्रिकेट फैन कहता है मेरे दिल के अरमान पूरे हुए और मैं रोहित भाई से बहुत प्यार करता हूं। अल्लाह उसको खुश रखे, ऐसी ही मैं सारी उम्र उसकी बैटिंग देखना चाहता हूं। लेकिन मैं कहने को पाकिस्तानी हूं लेकिन रोहित शर्मा को सपोर्ट करता हूं। इसके अलावा एक फैन कहता सपोर्ट तो हम पाकिस्तान को करते लेकिन इसकी क्लास ही अलग है। वहीं वीडियो में मौजूद तीसरा शख्स कहता है 'रोहित भाई से रिक्वेस्ट है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हाथ थोड़ा हल्का रखें'

देखें मजेदार वीडियो

Team India for Asia Cup 2022:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान

Pakistan team for Asia Cup 2022:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी, उस्मान क़ादिर02:54 PM