2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ किसे मिलेगी टीम में जगह दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत? सबा करीम ने दी जानकारी

Asia Cup 2022: एशिया कप 28 अगस्त से शुरू होने चुका है और भारत और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को होगा, इस मैच में पूर्व भारतीय सिलेक्टर रहे सबा करीब ने ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की जगह किसे चुना है जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 28 Aug 2022, 9:43 AM IST

Rishabh Pant and Dinesh Karthik

Rishabh Pant and Dinesh Karthik

Asia Cup 2022: एशिया कप शुरू होने में बहुत कम समय बचा है। पहला मुकाबला कल अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। जबकि 28 अगस्त को हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब पाकिस्तान और भारत के बीच रोमांचक मैच देखने को मिले। लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी जगह चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता रहे सबा करीम ने भारत की एशिया कप की प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसी एक खिलाड़ी को चुना है

इस खिलाड़ी की मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में सबा करीम ने ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में चुना है। सबा ने स्पोर्ट्स 18 को दिए अपने इंटरव्यू में कहा 'मैं अपनी एशिया कप टीम में केवल 1 विकेट कीपर बल्लेबाज चलता क्योंकि अगर मुझे राहुल और कोहली मिल रहे हैं तो मेरे पास दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसी एक को खिलाने के लिए ही जगह बचती है और मैं पाकिस्तान के खिलाफ पंत के साथ जाना चाहूंगा क्योंकि भारत के लिए उनमें एक्स फैक्टर हैं।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: भारत-पकिस्तान के मुकाबले, जानें कब और कहां होंगे

Team India for Asia Cup 2022:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

Pakistan Squad for Asia Cup 2022:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी, उस्मान क़ादिर