2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: भारत-पकिस्तान के मुकाबले, जानें कब और कहां होंगे

Asia Cup 2022: एशिया कप 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहा है। पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, इसके ठीक बाद 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। आइए आपको भारत और पाकिस्तान के होने वाले मैचों के बारे में जानकारी देते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 26 Aug 2022, 5:02 PM IST

india_vs_pakistan_asia_cup_2022_full_schedule.jpg

India vs Pakistan Asia Cup 2022 Full Schedule

एशिया कप 2022: एशिया कप 2022 का बिगुल बज चुका है और 27 अगस्त से यह टूर्नामेंट यूएई में शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जबकि 28 अगस्त को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग शामिल है। एशिया कप का यह 12वां सीजन है और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने कुल 7 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं इस बार भारत और पाकिस्तान को एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आइए आपको दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट में होने वाले मैचों के बारे में जानकारी देते हैं

यहां देख सकते हैं लाइव

भारत पाकिस्तान के मुकाबले के प्रसारण अधिकार अलग-अलग है। भारत में एशिया कप का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया कर रहा है, जबकि पाकिस्तान में जियोटीवी एशिया कप के मैचों का प्रसारण करेगा। भारत में लाइव मैच देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स वन और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर ट्यूनिंग कर सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी

यह भी पढ़ें: एशिया कप का पूरा शेड्यूल, जानें कहाँ और कब देख सकते हैं लाइव मैच

Team India Asia Cup 2022 Full Squad:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

मैच-

भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई - शाम 7:30 बजे
भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई - शाम 7:30 बजे

Pakistan Team Asia Cup 2022 Full Squad:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

मैच-

पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई - शाम 7:30 बजे
पाकिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग, शारजाह - शाम 7:30 बजे