3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप 2022 की तैयारी को लेकर पाक खिलाड़ी आसिफ अली का चौंकाने वाला बयान सामने आया

एशिया कप 2022 की तैयारियों को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट द्वारा इस क्रिकेटर का एक खास वीडियो जारी किया गया और इसमें वो बता रहे हैं कि उनकी क्या प्लानिंग है। जानिए इस वीडियो के जरिए उन्होंने क्या खास प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Aug 2022, 3:18 PM IST

asia cup 2022 ind vs pak pakistan team and asif ali preparations india

पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान

एशिया कप 2022 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें UAE पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है। खैर एशिया कप की तैयारी को लेकर पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली का बड़ा बयान सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट सोशल मीडिया के जरिए आसिफ अली का वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपनी तैयारियों के बारे में बताया है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम बार मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया इस बार बदला लेने के मूड से मैदान पर नजर आएगी।

पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

आसिफ अली की बल्लेबाजी के बारे में सभी जानते हैं। अंतिम ओवरों में वो गजब की बल्लेबाजी करते हैं। बहुत लंबे-लंबे सिक्स वो लगाते हैं। पाकिस्तानी टीम में उन्हें इस वजह से शामिल भी किया गया है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अंतिम समय में कई मुकाबले एकतरफा जिताए थे। इस बार सभी टीमों को आसिफ अली से सावधान रहना पड़ेगा।


खैर आसिफ अली ने कहा, मेरे पास कुछ अलग तरह के शॉट है। मैं हमेशा मैच की स्थिति के हिसाब से बैटिंग करता हूं। उस हिसाब से ही शॉट्स लगाता हूं। टी-20 में हमेशा मेरे ऊपर दबाव रहा है क्योंकि नाजुक स्थिति में आता हूं। मैं कभी भी एक शॉट का प्रयोग बार -बार नहीं करता हूं। मैं हर दिन 100 से 150 सिक्स लगा रहा हूं और इसकी वजह से मैं मैच में चार-पांच सिक्स आराम से लगा सकता हूं।

यह भी पढ़ें- IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में विराट कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर



आसिफ अली का शानदार करियर


अली का करियर अभी बहुत छोटा रहा है लेकिन उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। पाकिस्तान के लिए वो अभी तक 39 टी-20 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 435 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.85 का रहा है। उनके नाम कोई भी शतक और अर्धशतक नहीं है क्योंकि वो अंतिम समय में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। अगर अली 20 गेंद खेल लेंगे तो वो आराम से चालीस से ऊपर का स्कोर खड़ा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रॉयल लंदन कप में भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लगातार तीसरा शतक लगाकर 500 रन किए पूरे