
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत और हांगकांग के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई। टीम इंडिया ने ये मैच 40 रनों से जीत लिया। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने इस बार जबरदस्त बल्लेबाजी की। खासतौर पर सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। हांगकांग के बल्लेबाज भी भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त नजर आए। बहुत ही धीमी बल्लेबाजी हांगकांग के बल्लेबाजों ने की। हांगकांग का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
सूर्य़कुमार यादव और विराट कोहली चमके
टीम इंडिया की शुरूआत इस बार भी कुछ खास नहीं रही। टीम इंडिया को 38 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने साझेदारी कर स्कोर आगे बढ़ाया। राहुल ने धीमी पारी खेली और 39 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने स्कोर आगे बढ़ाया।
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम इंडिया को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने इस बार जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में 68 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 6 सिक्स और 6 चौके जड़े। विराट कोहली ने भी 44 गेदों में 59 रन बनाए। ये दोनों खिलाड़ी नाबाद रहे। भारत का 13 ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 94 रन था। इसके बाद 7 ओवर मेंं सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली 98 रन बना दिए। हांगकांग की तरफ से आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
हांगकांग का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया
लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की शुरूआत अच्छी नहीं रही। यासीम मुर्तजा 9 ही रन बना पाए। इसके बाद बाबर हयात और निजाकत खान ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन रवींद्र जडेजा के एक सीधे थ्रो पर निजाकत खान 10 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर हयान और कींचित शाह ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों ने पारी तो संभाली लेकिन बहुत ही धीमे बल्लेबाजी की।
इन दोनों के बीच दबाव बढ़ गया था। बाबर इसके बाद बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने 41 रन बनाए। भारतीय स्पिनर्स ने तगड़ी गेंदबाजी इस बार की और इस वजह से हांगकांग के बल्लेबाज दबाव में आ गए। बाबर हयात के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दम नहीं दिखा पाया। कींचित शाह ने 28 गेंदों में 30 रन बनाए। भारत की तरफ से आवेश खान, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ 26 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली
Updated on:
1 Sep 2022, 7:37 AM IST
Published on:
31 Aug 2022, 10:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.