5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले मोमिन ने टीम इंडिया को ललकारा, कहा- पाकिस्तान बदला लेकर रहेगा

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 सितंबर को एक बार फिर मुकाबला हो सकता है। इससे पहले पाकिस्तानी फैन मोमिन शाकिब का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोमिन ने पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच को लेकर भी बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 4 Sep 2022, 11:55 AM IST

asia cup 2022

asia cup 2022

साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था और इसके बाद एक पाकिस्तान फैन मोमिन शाकिब बहुत चर्चा में आ गए थे। उनका एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने 'ओ भाई मारो मुझे..' डॉयलाग कहा था। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मुकाबला हुआ था। तब भी मोमिन ने कुछ वीडियो बनाई थी और वो वायरल हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था और इसके बाद भी मोमिन की वीडियो वायरल हुई। अब 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से मुकाबला हो सकता है। इसे लेकर मोमिन ने एक और वीडियो दुबई से शेयर किया है। इसमें मोमिन ने जो कहा है वो बहुत ही मजेदार है और अब ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर डाला जबरदस्त वीडियो

मोमिन ने इंस्टाग्राम पर स्वीमिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि बाबर ने पहले मुकाबले में चाल लगी थी और अब 4 सितंबर को फिर भारत से बदला लिया जाएगा। अब पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच का इंतजार सभी कर रहे हैं। अगर पाकिस्तान जीतेगा तो फिर 4 सितंबर को भारत के साथ मुकाबला होगा। मोमिन ने कहा कि पाकिस्तान को हांगकांग के ऊपर ध्यान देना होगा और इसके बाद फिर रविवार को भारत को हराना होगा। इस वीडियो के जरिए टीम इंडिया को ललकारा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हार के बाद ‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले मोमिन ने रोते हुए एम्बुलेंस बुलाई



हार्दिक पांड्या बने थे हीरो

28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने मोमिन से मुलाकात की थी। विराट ने कहा कि मोमिन आप तो सोशल मीडिया पर बहुत प्रसिद्ध हो गए। इस दौरान मोमिन ने कहा था कि फिर से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना चाहिए।

अगर पाकिस्तान हांगकांग को हरा देगा तो फिर 4 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाक के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। भारत ने 28 अगस्त को हुए मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इस मैच के हीरो हार्दिक पांड्या रहे थे। पांड्या ने पहले तीन विकेट चटकाए और इसके बाद नाबाद 33 रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें-T20 में 6000+ रन और 400+ विकेट लेने वाले दुनिया के 2 दिग्गज खिलाड़ी