5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठाए सवाल

एशिया कप 2022 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था। अब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर जो बयान दिया है वो शायद किसी को पसंद नहीं आएगा। उन्होंन रोहित शर्मा को कमजोर इंसान कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 2 Sep 2022, 8:19 PM IST

asia cup 2022

asia cup 2022

एशिया कप 2022 में भारत की शुरूआत अच्छी रही है। पाकिस्तान और हांगकांग को भारत ने हराया है। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म अच्छी नहीं रही है। दोनों मैचों में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए है। पाकिस्तान की हार के बाद कई खिलाड़ी बौखलाकर भारतीय क्रिकेटर्स पर बयान दे रहे है। इस बार पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल खड़े किए है। इसके अलावा हफीज कुछ विवादित शब्दों का इस्तेमाल भी रोहित के खिलाफ किया है। भारतीय फैंस को हफीज का ये बयान बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। फैंस ने सोशल मीडिया पर हफीज को इसके बाद ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मोहम्मद हफीज का बयान

पीटीवी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए मोहम्मद हफीज ने कहा,मैच जीतने के बात रोहित शर्मा की बॉडी लैंग्वेज मुझे अच्छी नहीं लगी। उनके हाव-भाव देखकर लग रहा था कि वो थके हुए है। बहुत ही कमजोर लग रहे हैं। टॉस के वक्त भी वो बहुत ही कमजोर और डरे हुए लग रहे थे। बहुत चिंता में वो थे और मैंने उन्हें पहले ऐसे कभी नहीं देखा। मुझे लगता है कि वो कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, IPL से ही रोहित खराब फॉर्म में है। मुझे लगता है कि वो लंबे समय तक भारतीय टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। अगर वो कप्तानी से हट जाएंगे तो फिर अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को इस बारे में अब सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 3 बड़े नुकसान जो रवींद्र जडेजा के एशिया कप 2022 से बाहर होने के बाद भारतीय टीम को होंगे



कब होगी रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी

रोहित शर्मा कप्तानी अच्छी कर रहे हैं लेकिन वो रन नहीं बना पा रहे हैं। IPL 2022 के बाद से वो कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए है। टी-20 और वनडे में हमेशा वो टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत देते हैं। कुछ महीनों से ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप भी होगा। अगर रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी नहीं कर पाए तो टीम इंडिया के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान होगा। रोहित शर्मा को अब फ्री होकर आगे आने वाले मैचों में खेलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Asia Cup से रवींद्र जडेजा के बाहर होने के बाद 2 खिलाड़ी जिन्हें Playing11 में खेलने का मौका मिलेगा!