scriptAsia Cup 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा का धांसू प्रोमो, कहा- एक लाइन है हमारे बीच | Patrika News
क्रिकेट

Asia Cup 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा का धांसू प्रोमो, कहा- एक लाइन है हमारे बीच

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले रोहित शर्मा का एक खास प्रोमो सामने आया है। रोहित ने इस प्रोमो कुछ ऐसी लाइनें बोली है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। जानिए रोहित ने इस प्रोमो में क्या संदेश दिया।

नई दिल्लीAug 08, 2022 / 03:04 pm

Joshi Pankaj

asia cup 2022 rohit sharma promo india vs pakistan match and time

भारत बनाम पाकिस्तान

एशिया कप का बिगुल बज गया है। 27 अगस्त से इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। एशिया कप में सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होगा। इस मैच का इंतजार दोनों देशों के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अंतिम बार पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। पाकिस्तान ने ये मुकाबला शानदार अंदाज में जीता था। इस बार टीम इंडिया के पास बदला लेने का पूरा मौका होगा। पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जल्द ही भारतीय टीम का चयन भी हो जाएगा। खैर इस मैच के लिए सभी तैयार है। रोहित शर्मा का एक जबरदस्त प्रोमो भी इस मैच से पहले आ गया है। स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित का ये प्रोमो पोस्ट किया। रोहित शर्मा ने इस प्रोमो में जो लाइनें बोली है वो बहुत ही खास है।
रोहित शर्मा का खास प्रोमो

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। रोहित का प्रोमो बहुत ही खास है। रोहित बैटिंग के लिए क्रीज पर जम रहे हैं और शाहीन की गेंद को खेल रहे हैं। इस वीडियो में बाबर आजम भी नजर आ रहे हैं। फैंस की आवाज भी खास अंदाज में इस वीडिया में सुनाई दे रही है।

प्रोमो में रोहित शर्मा ने कहा, हमारे बीच एक लाइन है, जो क्रीज तक खिंची हुई हैं। बहुत स्पेशल सालों का पुराना नाता है हमारा। क्रिकेट का। लाइन के उस पार बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। आज हमें फिर से इस लाइन ने आवाज दी है। आज मेरे इंडिया को 8वीं बार ये कप उठाना है और फिर दुनिया पर तिरंगा लहराना है।

यह भी पढ़ें

CWG 2022: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 9 रनों से हराया

https://twitter.com/ImRo45?ref_src=twsrc%5Etfw

टीम इंडिया का हमेशा रहा वर्चस्व

भारतीय टीम का एशिया कप में हमेशा से वर्चस्व रहा है। सात बार अभी तक एशिया कप भारत ने जीता है। भारत ने साल 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप जीता। इस बार भी फैंस को बहुत उम्मीदें टीम इंडिया से होंगी। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस समय बहुत मजबूत है।

यह भी पढ़ें

IND vs WI 5th T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रनों से हराया

Home / Sports / Cricket News / Asia Cup 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा का धांसू प्रोमो, कहा- एक लाइन है हमारे बीच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो