2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL, Super Four, Asia Cup 2022: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 में सुपर-4 का मुकाबला दुबई में खेला गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने अच्छा स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को अच्छी टक्कर दी और कोई भी मौका नहीं दिया। जानिए मैच का पूरा हाल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 6 Sep 2022, 11:16 PM IST

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने पहले खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए ये मुकाबला एशिया कप में बने रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। भारतीय बल्लेबाज कुछ खास इस बार नहीं कर पाए। सिर्फ रोहित शर्मा ने ही शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 72 रन बनाए। इस वजह से भारत का स्कोर थोड़ा कम बना। श्रीलंका की तरफ से शुरूआत में ही निसांका और मेंडिस ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर मैच एकतरफा कर दिया था।

रोहित शर्मा के अलावा सभी बल्लेबाज हुए फेल

रोहित शर्मा ने इस बार शानदार अंदाज में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 72 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 सिक्स लगाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल इस बार भी फेल हुए और सिर्फ 6 ही रन बना पाए। इसके बाद विराट कोहली भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव और रोहित ने इसके बाद साझेदारी की और एक समय लगा कि टीम इंडिया तगड़ा स्कोर खड़ा करेगी लेकिन सूर्यकुमार अहम मौके पर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या भी 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा ने भी 3 रन बनाए। ऋषभ पंत ने ने भी 13 गेंदों में 17 रन बनाकर बनाए। अंत में अश्विन 7 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से लिए दिलशान ने 3, महीशा थीक्षाना ने एक और कप्तान दसुन शनाका ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: रोहित शर्मा ने विस्फोटक पारी से मार्टिन गुप्टिल और शाहिद आफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा



श्रीलंका के ओपनर्स का जबरदस्त प्रदर्शन

श्रीलंका के ओपनर निसांका और मेंडिस ने शुरूआत में ही अटैकिंग बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। दोनों ने शुरूआती 6 ओवर में 50 से ज्यादा रन अपनी टीम के लिए जोड़ दिए। इस दौरान भारतीय गेंदबाज बुरी तरह विकेट के लिए तरस रहे थे। श्रीलंका ने दोनों ओपनर्स ने शुरूआती 10 ओवर में ही 89 रन जड़ दिए थे।

भारत को पहली सफलता 12वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने दिलाई। निसांका 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 12वें ओवर में चहल असालंका को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद गुनातिलका भी कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए। तुरंत बाद अगले ओवर में कुशल मेंडिस को चहल ने 57 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। यहां से मैच भारत की तरफ थोड़ा मुड़ गया।

श्रीलंका को अंतिम पांच ओवर में 54 रन चाहिए थे। शनाका और राजपक्षे क्रीज पर मौजूद थे। राजपक्षे ने इसके बाद कुछ अच्छे शॉट्स खेले। श्रीलंका को अंतिम तीन ओवर में 33 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में शनाका ने एक सिक्स और चौका लगाकर स्कोर आगे बढ़ाया। अब दो ओवर में श्रीलंका को 21 रन चाहिए थे। अंतिम ओवर में श्रीलंका को सात रन चाहिए थे। शनाका और राजपक्षे ने अच्छे हिट लगाकर अंत में ये मैच श्रीलंका को जीता दिया।

यह भी पढ़ें- आवेश खान एशिया कप 2022 से हुए बाहर, दीपक चाहर को टीम में किया गया शामिल