
Harbhajan singh IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल सीरीज पिछले 10 सालों से बंद है। अब दोनों देश सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई देते हैं। इस साल भारत और पाकिस्तान 3 बार एक दूसरे से भिड़ेंगे। दो बार एशिया कप में और एक बार टी20 वर्ल्ड कप में। एशिया कप 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा और इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
एशिया कप से ठीक पहले स्टार स्पोर्ट्स एक नया टीवी शो लेकर आया है। जहां पूर्व खिलाड़ी टूर्नामेंट से जुड़ी पुरानी यादें और किस्सों के बारे में बताते हैं। इसी सीरीज़ के एक एपिसोड में दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे एक पाकिस्तानी दिग्गज उनके लिए पेशावरी जूती लेकर आते थे।
यह भी पढ़ें: BCCI ने परीक्षा में अंपायर्स से पूछे ये रोचक सवाल, क्या आपको पता हैं इनके जवाब
भज्जी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को याद करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी टीम में मेरे कई दोस्त थे। उन में से एक लाला (अफरीदी) भी थे। वे मेरे लिए पाकिस्तानी ड्रामा और पेशावरी जूती लेकर आते थे। जब भी दोनों टीमें आपस में खेलती है न जाने कितने ऐसे किस्से मैदान और मैदान के बाहर सामने आते हैं।
भज्जी ने सकलैन मुश्ताक से अपनी दोस्ती को याफ़ करते हुए कहा, 'सकलैन मुश्ताक और मैं दोस्त हैं। मैं उनके साथ क्रिकेट से जुड़ी कई सारी बातें करता था। उनसे मिलने के बाद मैंने उनकी पूरी टीम से मुलाकात की। मुझे 1999 का दिल्ली टेस्ट अच्छी तरह से याद है। उस मैच में अनिल भाई ने 10 विकेट लिए थे। मैं भी उस मैच में खेल रहा था। पहली बार ऐसा हुआ था कि मुझे विकेट्स नहीं मिले थे, लेकिन मैं संतुष्ट था। क्योंकि मैच में 10 विकेट लेना एक बड़ी बात होती है। जब उन्होंने 6-7 विकेट ले लिए थे, फिर मैं सोच रहा था - काश बाकी सारे विकेट्स वही ले लें, मैं विकेट न ले पाउं।'
यह भी पढ़ें: दादा की कप्तानी में खेलेंगे गौतम गंभीर, 3 साल 9 महीने बाद होगी मैदान में वापसी
दोनों टीमें एकबार फिर से दुबई के मैदान पर एशिया कप में भिड़ने वाली है। यह वही मैदान है जहां एक साल पहले दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी। उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। वर्ल्ड कप इतिहास में वह पाकिस्तान की पहली जीत थी।
Updated on:
21 Aug 2022, 8:56 AM IST
Published on:
19 Aug 2022, 3:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.