2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली को इतनी खूबसूरत बीबी मिली है, उन्हें नजर लग गई है…पाकिस्तानी फैन बशीर चाचा ने किया ट्रोल

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए फैंस भी तैयार हो चुके हैं। पाकिस्तानी फैन बशीर चाचा ने इस बार विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली को लोगों की नजर लग गई है। देखिए बशीर चाचा का ये वायरल वीडियो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 28 Aug 2022, 5:12 PM IST

asia cup pakistan fan statement virat kohli anushka sharma indvspak

Asia Cup 2022

India vs Paksitan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में होने वाले मैच के लिए सभी फैंस तैयार हैं। इस मैच को लेकर बहुत दिनों से रोमांच बना हुआ है। विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100वां टी-20 मैच खेलेंगे। विराट के ऊपर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि बहुत लंबे समय से वो खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है। इस बार फॉर्म में वापसी का उनके पास अच्छा मौक होगा। खैर पाकिस्तानी फैन बशीर चाचा को आप सभी जानते होंगे। जब भी भारत-पाक का मैच होता है वो चर्चा में जरूर आ जाते हैं। इस बार भी वो चर्चा में आ गए है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है।


विराट कोहली को लेकर प्रतिक्रिया

बशीर चाचा ने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर अपनी बात रखी। उनसे यहां पर पूछा गया कि वो किसका सपोर्ट इस बार करेंगे। बशीर चाचा ने टीम इंडिया का नाम लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ही बहुत है। इसके बाद विराट कोहली को उन्होंने ट्रोल कर दिया। बशीर चाचा ने कहा कि विराट को इतनी खूबसूरत पत्नी मिली है लेकिन उन्हें लोगों की नजर लग गई है। बशीर चाचा हमेशा भारत का सपोर्ट करते आए है।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ Playing 11 में नहीं मिलेगी जगह



कोहली रचेंगे इतिहास

विराट कोहली अभी तक 99 टी-20 मैच खेल चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेलते ही वो अपने करियर में बड़ा रिकॉर्ड कायम कर देंगे। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले वो दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले ये कारनामा न्यूजीलैंड के दिग्गग बल्लेबाज रॉस टेलर कर चुके हैं। विराट इस बार अपने 100वें टी-20 मैच को अच्छा बनाना चाहेंगे। सभी लोग चाहते हैं कि इस बार विराट के बल्ले से रन जरूर निकलें।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हूडा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी, उस्मान क़ादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास