
Asia Cup: अभ्यास कर रही भारतीय टीम से मिलने पहुंचा पाकिस्तान का ये क्रिकेटर, फिर हुआ ये मजेदार वाकया
नई दिल्ली। एशिया में क्रिकेट का बादशाह कौन? इस सवाल के जबाव के लिए मैदान सज चुका है। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हो रहे एशिया कप 2018 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी छह टीमों ने आज दूबई में जमकर अभ्यास किया। भारतीय टीम के सदस्यों ने भी प्रैक्टिस की। लेकिन भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में तब मजेदार वाकया हुआ, जब पाकिस्तान का एक क्रिकेटर भारत के खिलाड़ियों से मिलना पहुंचा।
धोनी से हुई गुफ्तगू-
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम के सभी सदस्य अपने-अपने काम में लगी थी, तभी वहां पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक पहुंच गए। भारतीय खिलाड़ियों के करीब पहुंचते ही मलिक कप्तान रोहित शर्मा से हैलो कहा और आगे बढ़ गए। आगे महेंद्र सिंह धोनी बैठे थे। मलिक ने धोनी से हाथ मिलाया। धोनी और मलिक के बीच कुछ देर तक गुफ्तगू भी हुई। उस दौरान टीम इंडिया के गेंदबाज यजुवेंद्र चहल और खलील अहमद भी मौजूद रहे।
दिखा ये मजेदार वाकया-
यूं तो मलिक की भारतीय खिलाड़ियों से ये मुलाकात शिष्टाचारगत थी। लेकिन मलिक का रोहित को हैलो कहना और धोनी से हाथ मिलाते देखना कई लोगों की नजर में मजेदार था। साथी खिलाड़ी भी ये देख मुस्कुरा उठे। भले ही रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान हैं। लेकिन धोनी की लोकप्रियता और प्रसिद्धि किस कदर है, वो इस छोटी सी मुलाकात में दिख गई।
19 को होगी भारत-पाक की भिड़ंत, देखें टीम लिस्ट -
भारतीय टीम- रोहित शर्मा(कप्तान), शिखर धवन( उपकप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव,एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद
पाकिस्तान टीम-
सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, आसिफ अली, हारिस सोहैल, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान शिनवारी, शाहीन अफरीदी।
Published on:
14 Sep 2018, 9:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.