25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / अटल जी का चेला था यह क्रिकेटर, आज है उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री- अंतिम विदाई में आखिर कहां है

अटल जी का चेला था यह क्रिकेटर, आज है उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री- अंतिम विदाई में आखिर कहां है

भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलने वाले सलामी बल्लेबाज चेतन के राजीनीति के पिच पर कप्तान अटल जी ही थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Aug 2018, 4:56 PM IST

ATAL BIHARI LAST RITES

अटल जी का चेला था यह क्रिकेटर, आज है उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री- अंतिम विदाई में आखिर कहां है

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल की उम्र में गुरूवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। अटल जी ने अपने राजीनीतिक करियर में कई लोगों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे पहुंचाया। इन्ही में से है पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान। भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलने वाले सलामी बल्लेबाज चेतन के राजीनीति के पिच पर कप्तान अटल जी ही थे। गुरूवार को जब अटल जी की तबीयत अधिक बिगड़ जाने की सुचना चेतन को मिली तो वह सभी काम स्थगित कर आनन-फानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचने के लिए निकले लेकिन रस्ते में मालूम चला कि उनके गुरु नहीं रहे।


चौहान का क्रिकेट रिकॉर्ड-
चेतन चौहान ने भारत के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेलें हैं और 7 ODI मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 16 अर्धशतकीय पारियों के साथ टेस्ट में 2084 रन बनाए हैं। उन्होंने ODI क्रिकेट में 152 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 2 विकेट भी झटके हैं। चौहान को क्रिकेट में उनके सुनील गावस्कर के साथ सलामी साझेदारियों के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने गावस्कर के साथ 10 शतकीय साझेदारियां निभाई थी। उन्होंने 1979 में ओवल मैदान पर गावस्कर के साथ 213 रनों कि साझेदारी की थी। चौहान ने 1985 में क्रिकेट से सन्यास लिया था।

अटल के सानिध्य में चौहान-
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद चौहान ने राजनीती का रुख किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात अटल जी से हुई और वह उनके मुरीद हो गए। अटल जी के मार्गदर्शन से ही चौहान ने 1991 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। उनके चुनाव प्रचार में अटल जी उनके लोकसभा चैत्र अमरोहा पहुंचे थे। चेतन चौहान इस इलेक्शन में विजयी रहे थे। अटल जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से चेतन को लगातार 1996, 1998, 1999 व 2004 का टिकट मिलता रहा। चेतन को हमेशा अटल जी का साथ मिलता रहा। वह हर त्यौहार पर अटल जी के घर पहुंचते रहे। चौहान इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं और वह योगी सरकार में खेल मंत्री भी हैं।


अंतिम विदाई में कहां हैं चौहान-
चेतन चौहान खबर पाते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे और वह अटल जी की अंतिम विदाई में भी मौजूद थे। अटल जी की तबीयत बिगड़ने की खबर पाते ही चेतन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।