30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: पिछली बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया की हुई टूर्नामेंट से छुट्टी, जानिए वजह

इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप से पिछली बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की विदाई हो गई है। पर कैसे? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Nov 2022, 4:59 PM IST

australia_disappointed.jpg

Australia gets eliminated from T20 World Cup 2022

लंबे समय से क्रिकेट की दुनिया की सबसे मज़बूत टीमों में से एक मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया (Australia) इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपना खिताब बचाने उतरी थी। जी हाँ, 2021 में हुए इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था। इस साल के टूर्नामेंट के ऑस्ट्रेलिया की ही धरती पर खेले जाने से डिफैंडिंग चैंपियन को इस बार भी काफी मज़बूत दावेदार माना जा रहा था। पर आज इस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो गया। और वो भी बिना प्लेऑफ में अपनी जगह बनाए।


क्या रही ऑस्ट्रेलिया के बिना सेमीफाइनल में जगह बनाए बाहर होने की वजह?

यूँ तो ऑस्ट्रेलिया ने कल हुए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुँचने की अपनी उम्मीद कायम रखी थी। पर कम रनरेट की वजह से उनकी राह बहुत ही मुश्किल हो गई थी। उनके लिए श्रीलंका का इंग्लैंड को आज के मैच में हराना बेहद ज़रूरी था, जो नहीं हुआ। न्यूज़ीलैंड ने इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब आज श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड ने भी सेमीफाइनल का अपना टिकट पक्का कर लिया। इससे ऑस्ट्रेलिया का इस टूर्नामेंट से पत्ता कट गया।

ऑस्ट्रेलिया अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैंड से हार गई थी। वहीँ इंग्लैंड के खिलाफ उनका मैच बिना एक भी गेंद खेले बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ये भी ऑस्ट्रेलिया के इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुँचने से पहले ही बाहर होने के मुख्य कारणों में शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: इस टूर्नामेंट के 5 सबसे लंबे सिक्स, लिस्ट में एक ही देश के 3 खिलाड़ी हैं शामिल