
Australia Open 2023: भारत के युवा शटलर प्रियांशु राजावत शुक्रवार को हमवतन और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज करने के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। भारत के शीर्ष पुरुष एकल खिलाड़ी एच.एस. प्रणय ने भी शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग को तीन गेमों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला हमवतन प्रियांशु राजावत से होगा। प्रणय ने एंथोनी गिंटिंग को 73 मिनट में 16-21, 21-17, 21-14 से हराया।
ऑरलियन्स मास्टर्स 2023 चैंपियन राजावत ने इस साल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट में अपने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में हमवतन श्रीकांत को 21-13, 21-8 से हराया। जबकि प्रियांशु और प्रणय ने 420,000 अमेरिकी डॉलर की कुल पुरस्कार राशि के साथ इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर कार्यक्रम में भारतीय ध्वज फहराया। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु मलेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त बेइवेन झांग से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
सिंधु क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशियाई शटलर से 12-21, 17-21 से हार गईं। 28 वर्षीय भारतीय पहले गेम ही दबाव में आ गईं और फिर उबर नहीं सकीं। मलेशियाई खिलाड़ी ने दूसरे गेम में अपना पलड़ा भारी बनाए रखा और मौके का फायदा उठाते हुए मैच जीत लिया।
Published on:
4 Aug 2023, 4:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.