
Australia vs Afghanistan T20 world cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 38वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। एडिलेड के द ओवल ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। औस्ट्रालियाई कप्तान एरॉन फिंच इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड कप्तानी करते नज़र आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया को अगर सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उसे अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा। वहीं अफगानिस्तान के लिए यह मैच महज एक औपचारिकता है। वह इस टूर्नामेंट को अलविदा कहने से पहले एक मैच जीतना चाहेगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। इस मैच में कप्तान एरॉन फिंच नहीं खेल रहे हैं। फिंच हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं इस वजह से उन्हें आराम दिया गया है। उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ को मौका दिया गया है। वहीं टिम डेविड और मिचेल स्टार्क को भी आराम दिया गया है। उनके स्थान पर कामरून ग्रीन और केन रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है।
इससे पहले खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हरा सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऐसे में अब इस ग्रुप से सिर्फ एक और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमों के 5-5 अंक हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मुक़ाबले में हार जाये। क्योंकि इंग्लैंड का नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। ऐसे में अगर इंग्लैंड भी 7 अंक के साथ ग्रुप स्टेज खतम करता है तो वह सेमीफिनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
ऑस्ट्रेलिया - मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), कैमरन ग्रीन, डेविड वॉर्नर,मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
अफगानिस्तान - मोहम्मद नबी (कप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज (विकेट कीपर), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
Updated on:
4 Nov 2022, 1:23 PM IST
Published on:
4 Nov 2022, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.