31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच के दौरान डेविड वार्नर से बच्चे ने मांगी शर्ट, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा मार्नस लाबुशेन से ले लो

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी कर रही थी तब एक छोटा बच्चा हाथ में प्लेकार्ड लेकर बैठा था। प्लेकॉर्ड पर लिखा था, 'डेविड वार्नर क्या मुझे आपकी शर्ट मिल सकती है?' नन्हें प्रशंसक की यह मांग कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे वार्नर ने भी इसी अंदाज़ में कुछ ऐसा जवाब दिया की सब लोट-पोट हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Nov 2022, 9:22 AM IST

david_warner_tshirt.jpg

David warner Australia vs England: क्रिकेट का मैदान को या उसके बाहर की दुनिया ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हमेशा फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुक़ाबले में किया। एडीलेड ओवल में खेले गए इस मैच में एक नन्हें फैन ने वॉर्नर से उनकी जर्सी मांगी। इसपर वॉर्नर ने जो जवाब दिया वह आपको लोट-पोट कर देगा।

ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी कर रही थी तब एक छोटा बच्चा हाथ में प्लेकार्ड लेकर बैठा था। प्लेकॉर्ड पर लिखा था, 'डेविड वार्नर क्या मुझे आपकी शर्ट मिल सकती है?' नन्हें प्रशंसक की यह मांग कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे वार्नर ने भी इसी अंदाज़ में जवाब दिया। वॉर्नर ने भी एक प्लेकार्ड बनाया और उसमें लिखा, 'गेट वन ऑफ मार्नस।' यानि कि आप टी-शर्ट मार्नस लाबुशेन से ले लीजिये।

यह भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने चार साल बाद इंग्लैंड को हराया

उसी वक़्त एक अन्य फैंस ने प्लेकॉर्ड दिखाते हुए लिखा, 'मार्नस क्या मैं आपकी शर्ट ले सकता हूं?’ यह देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे वार्नर ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे। वॉर्नर ने थम्स अप का इशारा करते हुए अपनी सहमति जताई और कहा कि फैन के बाद ड्रेसिंग रूम में आकर शर्ट ले लें।

बता दें इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर, ट्रेवीस हेड और स्टीव स्मिथ के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 287 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में चार विकेट पर 291 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने चार साल बाद अपने घरेलू मैदान में इंग्लैंड को हराया है। पिछली बार 2018 में इसी मैदान पर कंगारू टीम ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ पर भड़के रवि शास्त्री, कहा - इतने ब्रेक की क्या जरूरत है?


पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने डेविड मलान का शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 288 रनों का लक्ष्य दिया। मलान ने 128 गेंद पर 12 चौके और चार सिक्स की मदद से 134 रन बनाए। जवाब में वार्नर ने 44 गेंदों में अर्धशतक बनाया जबकि हेड 46 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने और 47 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए इस लक्ष्य को 19 गेंद शेष रहते हुए पा लिया।