3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के मना करने के बाद अब इस देश से डे-नाईट टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

बीसीसीआई ने सोमवार को सीए को पत्र लिखकर इस साल के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए मना कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 May 2018, 4:38 PM IST

BCCi

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौर पर दिन-रात प्रारूप टेस्ट मैच खेलने की मनाही के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले साल ब्रिस्बेन में श्रीलंका के साथ गाबा मैदान पर दिन-रात का टेस्ट मैच खेलेगा। सीए ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने सोमवार को सीए को पत्र लिखकर इस साल के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए मना कर दिया था।

गाबा में श्रीलंका के साथ ऑस्ट्रेलिया खेलेगा डे नाईट टेस्ट
सीए के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमें बीसीसीआई से पत्र मिला है जिसमें उन्होंने ऐडिलेड में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया है।" प्रवक्ता ने कहा, "हम जानते हैं कि ऐडिलेड के कुछ प्रशंसक निराश होंगे। हम जानते हैं कि ऐडिलेड टेस्ट कितना मशहूर है।" उन्होंने कहा, "हम हर ग्रीष्मकाल में एक दिन-रात प्रारुप टेस्ट मैच का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हम जनवरी में गाबा में श्रीलंका के साथ इस प्रारूप में टेस्ट मैच खेलेंगे।"

ये खबर भी पढ़े - राहुल की कायल हुई ये खूबसूरत पाकिस्तानी एंकर, मैच के बाद किया ट्वीट

बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को किया था साफ़ इंकार
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार मेजबान देश मेहमान देश की मंजूरी से दिन-रात प्रारूप टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। यह मैच गुलाबी गेंद से खेला जाता है। भारत ने कहा है कि वह पारंपरिक लाल गेंद से ही मैच खेलेगी। भारत उन दो देशों में शामिल हैं जिसने दिन-रात प्रारूप में टेस्ट मैच खेलने के लिए अभी तक अपनी मंजूरी नहीं दी है। भारत के अलावा बांग्लादेश भी इसमें शामिल है। दे नाईट टेस्ट पर बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सीधे इंकार करते हुए कहा था के अभी भारत इस के लिए तैयार नहीं है और कम से कम इस के लिए भारत को 18 महीने का अभ्यास करना होगा।