30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया ने इंग्लैंड को बताया ‘Cry-babies’, इंग्लिश मीडिया ने दिया ये जवाब

Eng vs Aus: बेयरस्टो के आउट होने पर दोनों कप्तान पहले ही अपना-अपना विरोध साझा कर चुके हैं। एक तरफ जहां इंग्लैंड के कप्तान बैन स्टोक्स ने औस्ट्रालियाई टीम की क्रिकेटिंग स्प्रिट पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि उनकी टीम ने जो भी किया वह नियम के दायरे रहते हुए किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Jul 2023, 3:51 PM IST

ashes.png

Jonny Bairstow Run out The ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2023 का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो जिस तरह से रनआउट हुए उसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एशेज 2023 सीरीज का पहले से ही बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल और भी खराब हो गया है। बेयरस्टो के आउट होने पर दोनों कप्तान पहले ही अपना-अपना विरोध साझा कर चुके हैं।

एक तरफ जहां इंग्लैंड के कप्तान बैन स्टोक्स ने औस्ट्रालियाई टीम की क्रिकेटिंग स्प्रिट पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि उनकी टीम ने जो भी किया वह नियम के दायरे रहते हुए किया है। स्टोक्स ने कहा, 'हम कभी इस तरीके से गेम जीतना नहीं चाहेंगे।' वहीं पैट कमिंस ने कहा, "यह पूरी तरह से निष्पक्ष खेल था। नियम यही है।"

इसी बीच ब्रिटिश मीडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना की और इस रनआउट को 'दयनीय' कहा और कमिंस पर 'सम्मान और मर्यादा के कोड' की अवहेलना करने का आरोप लगाया। इसपर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जवाबी हमला बोलते हुए बेन स्टोक्स और उनकी टीम को 'Cry-Babies'टैग दिया है। 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' नाम के इस अखबार ने एक बच्चे की जमीन पर रेंगते हुए तस्वीर पर स्टोक्स का चेहरा लगाते हुए लिखा, 'चिटिंग करने वाले ब्रिटेन के खिलाड़ी शिकायत को नए स्तर पर ले गए हैं।'

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंग्लिश कप्तान ने लिखा "यह निश्चित रूप से मैं नहीं हूं, मैंने कब नई गेंद से गेंदबाजी की है।' यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ भी इस विवाद में शामिल हो गए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ खड़ी है। अल्बनीज़ ने कहा, “मुझे पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों पर गर्व है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती दो एशेज मैच जीते हैं।"