27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / B’DAY SPL: शादी से पहले धोनी की पत्नी को पब और पार्टी का था जबरदस्त शौक, जीती थीं बिंदास जिंदगी

B’DAY SPL: शादी से पहले धोनी की पत्नी को पब और पार्टी का था जबरदस्त शौक, जीती थीं बिंदास जिंदगी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस सेलिब्रेशन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं धोनी की पत्नी साक्षी के बारे में कुछ रोचक बाते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 7 Jul 2018, 11:06 AM IST

SAKSHI DHONI

B'DAY SPL: शादी से पहले धोनी की पत्नी को पब और पार्टी का था जबरदस्त शौक, जीती थीं बिंदास जिंदगी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हर तरफ उन्ही की चर्चा हो रही है, लोगों में धोनी की और उनकी पत्नी की लाइफ स्टाइल के बारे में काफी रूचि भी है। आज इस सेलिब्रेशन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं धोनी की पत्नी साक्षी के बारे में। आपको बता दें कि साक्षी को पब और पार्टी करने का बहुत जबरदस्त शौक था। वह हमेशा ही दोस्तों के साथ अपना समय एन्जॉय करने में बिताती थीं।


देहरादून की निवासी हैं साक्षी
आपको बता दें कि साक्षी के पिता राजेंद्र सिंह रावत चाय की फैक्ट्री में काम करते थे। वह कोलकाता की टी कंपनी में कार्यकारी निदेशक की भूमिका में थे और 30 सालों तक वह इस कंपनी से जुड़े रहे थे। साक्षी के जन्म के बाद उनके पिता काम के लिए रांची शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद साक्षी रांची में ही रही और यहीं पर उन्होंने अपनी पढाई भी की।


खूब पार्टी करती थी साक्षी
साक्षी अपनी दोस्तों के बीच बहुत ही पॉपुलर थीं। उनको पार्टी करने का बेहद शौख था और वह हमेश ही पब्स में जाया करती थीं। उनका फ्रेंड सर्किल भी पार्टी करने वाला ही था। वह बेहद ही फन लविंग हैं। रांची से पढाई कम्पलीट करके साक्षी कोलकाता काम करने चली गयीं थी। वहां पर भी वह फ्रेंड्स के साथ खूब मजे किया करती थीं।


पहली बार यहां मिले थे एमएस और साक्षी
साक्षी ने होटल मैनेजमेंट की पढाई की थी और वह कोलकाता के ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। धोनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर क्रिकेट मैच खेलने आए थे और वह ताज होटल में ही रुके थे। यहीं पर दोनों पहली बार मिले थे। आपको बता दें की रांची में साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी एक ही स्कूल डीएवी शामली में पढ़ा करते थे। पर उस समय दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे।