पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों नीदरलैंड के दौरे पर है। इस दौरान बाबर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसके बाद फैंस ने उनकी फिटनेस पर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक पाकिस्तानी यूजर ने कमेंट किया, 'भाई पेट बाहर आ रहा है। इसका कुछ करो। रोहित शर्मा ना बन जाना।' इसी पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद आपका मतलब इंजमाम उल हक होगा दोस्त।'
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज भी खेलेंगे काउंटी क्रिकेट, वारविकशायर के साथ किया करार
एक यूजर ने लिखा, 'ये इतने सालों से विराट कोहली बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन रोहित शर्मा बनता चला जा रहा है।" एक ने लिखा, ' ये रोहित शर्मा नहीं ऋषभ पंत बन जाएगा।' बता दें नीदरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का 2 मुकाबला खेला जा चुका है जिसमें पाकिस्तान की टीम ने 2-0 के साथ अजेय बढ़त बना ली है।