बाबर आजम ने आगे कहा कि मैं विराट कोहली के अभी तक के अनुभव को खंगाल रहा है, ये मेरी सीखने की प्रक्रिया है। बाबर ने कहा कि मैं अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करता हूं। कोहली का भारत के लिए जीत का अनुपात काफी ज्यादा है। मेरी कोशिश है कि मैं अपने देश के लिए वो हासिल कर सकूं।" बाबार ने इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमें उस जीत से काफी आत्मविश्वास मिला था, जिसका इस्तेमाल हम भारत के खिलाफ मैच में करेंगे।