1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश 320 पर ढेर, द. अफ्रीका मजबूत स्थिति में

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और अब उसकी कुल बढ़त 230 रन की हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 30 Sep 2017, 9:16 PM IST

Bangladesh all out at 370 South Africa Have Big Lead

पोचेफ्सट्रूम। लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज (92 रन पर तीन विकेट) और तेज गेंदबाज केगिसो रबादा तथा मोर्न मोर्केल के दो-दो विकेटों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को बांग्लादेश को उसकी पहली पारी में 320 रन पर ऑलआउट कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 496 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर अब बांग्लादेश को 320 रन पर समेट कर 176 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और अब उसकी कुल बढ़त 230 रन की हो गई है, जबकि अभी उसके आठ विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय हाशिम अमला 17 और टेंबा बावुमा तीन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। बता दें कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ने डीन एल्गर के रिकॉर्ड 199 रन और अमला के रिकॉर्ड शतक की बदौलत बड़ा स्कोर बनाया था। हालांकि दूसरी पारी में एल्गर ज्यादा नहीं चले और सस्ते में ही सिमट गए। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ 8 टेस्ट जीत हासिल कर चुकी है, जिसमें से 7 बार उसने पारी से जीत हासिल की थी। लेकिन यहां पर उसके दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरने के कारण अब ये रिकॉर्ड नहीं दोहराया जाएगा।
इससे पहले बांग्लादेश के लिए मोमिनूल हक ने 150 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 77, महमुदूल्लाह ने 124 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के के सहारे 66, कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने 57 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की बदौलत 44, तमीम इकबाल ने 67 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के सहारे 39 और सब्बीर रहमान ने 46 गेंदों पर 30 रन में चार चौके और एक सिक्सर लगाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए महाराज ने 92 रन पर तीन विकेट, रबादा ने 84 रन पर दो, मोर्केल ने 51 रन पर दो और ओलिवर तथा फेहलुकवायो को एक-एक विकेट मिला।