24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंसान नहीं हैं कोहली, बांग्लादेशी दिग्गज तमीम इकबाल ने विराट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 Oct 2018, 8:20 AM IST

virat kohli

इंसान नहीं हैं कोहली, बांग्लादेशी दिग्गज तमीम इकबाल ने विराट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में लगातार रन बनाते जा रहे हैं। इस बल्लेबाजी से उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को भी अपना कायल बना लिया है। इसी में एक नाम है बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाज तमीम इकबाल का। तमीम ने कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा कि उनको देख के कभी-कभी लगता है कि वह इंसान नहीं हैं। खलीज टाइम्स से बातचीत करते हुए तमीम ने कहा कि "मुझे कभी-कभी ऐसा प्रतीत होता है कि वह इंसान नहीं हैं, ऐसा उनके प्रदर्शन के कारण होता है। जब वह बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो लगता है वह हर मैच में शतक जमाएंगे।"


कोहली की तारीफ में ये बोले तमीम-
इकबाल ने दुबई आधारित सबसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क से बात करते हुए कहा कि "विराट जिस तरह खुद को फिट रखते हैं और जिस तरह से अपने खेल पर काम करते हैं, वह अविश्वसनीय है। वह संभवत: सभी तीनों प्रारूपों में नंबर-1 खिलाड़ी हैं। वह देखने और प्रशंसा करने लायक हैं। साथ ही उनसे बहुत सीखा भी जा सकता है। मुझे लगता है वो शानदार हैं।" कोहली ODI और टेस्ट क्रिकट में इस वक्त नंबर 1 बल्लेबाज हैं और वह ODI क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10,000 रन पूरे करने से सिर्फ 81 रन दूर हैं।

अभी सचिन के नाम है यह रिकॉर्ड-
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में कोहली के पास 'दस हजारी' बनने का मौका है। कोहली अगर दूसरे वनडे में 81 रन और बना लेते हैं तो वह अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे और सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। सचिन ने 259 पारियों में अपने 10000 रन पूरे किए थे जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं। तमीम ने कोहली की तारीफ में आगे कहा, ‘पिछले 12 साल में मैंने कई महान खिलाड़ियों के साथ खेला है और उनको देखा है । सबका अपना मजबूत पक्ष है, लेकिन मैंने ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जिसने विराट जैसा डॉमिनेट किया हो।"


एशिया कप में सराहे गए थे तमीम-
हाल में ही संपन्न हुए एशिया कप में तमीम ने एक बहुत ही दिलकश नजारा पेश किया था। जिस कारण उन्होंने खूब वाह-वाही बटोरी थी। तमीम कलाई फ्रैक्चर होने के बाद भी बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने केवल एक हाथ से बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने इसपर कहा कि "मैंने सोचा था कि मेरे एक गेंद का सामना करने से बांग्लादेश को मुकाबले में 5-10 अतिरिक्त रन मिल सकते हैं। और मुश्फिकुर के शानदार प्रदर्शन के कारण हमने 32 रन बटोरे।"