30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

49 रन पर कैच आउट किया तो गुस्साए बल्लेबाज ने फील्डर को बल्ले से पीटा, फील्डर की हालत नाजुक

फील्डर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बल्लेबाज ने फील्डर के सिर पर बल्ले से हमला कर दिया था। बल्लेबाज का नाम संजय पालिया बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 Apr 2021, 12:56 PM IST

cricket bat

क्रिक्रेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच में कई बार झगड़े भी हो जाते हैं। मैच के स्लेजिंग (एक दूसरे को अपशब्द बोलना) भी होती है। ऐसे में कई बार खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग भी छिड़ जाती है। वहीं कई बार बल्लेबाज जब कोई रिकॉर्ड बनाने से चूक जाता है तो भी उनको गुस्सा आ जाता है। लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई बल्लेबाज आउट होने का गुस्सा बॉलर या फील्डर पर निकाल दे। हाल ही ऐसा हुआ कि ग्वालियर में एक मैच के दौरान एक बल्लेबाज कैच आउट हो गया तो उसने कैच करने वाले खिलाड़ी को बल्ले से बुरी तरह पीटा।

अर्धशतक से चूकने पर गुस्साया बल्लेबाज
घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। यहां आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बैट्समैन अर्धशतक चूकने से इतना नाराज हुआ कि उसने कैच पकड़ने वाले फील्डर को बुरी तरह से पीटा। फील्डर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बल्लेबाज ने फील्डर के सिर पर बल्ले से हमला कर दिया था। बल्लेबाज का नाम संजय पालिया बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें— डिकॉक की चालाकी से 193 रनों पर आउट हुए फखर, ऐसे भटकाया ध्यान, वीडियो हो रहा वायरल

49 रन पर किया कैच
पुलिस के अनुसार संजय पालिया बैटिंग कर रहा था। 49 रन पर फील्डर सचिन पराशर ने उसे कैच आउट कर दिया। अर्धशतक पूरा न कर पाने से संजय इतना गुस्सा हो गया कि वह बैट लेकर फील्डर पराशर की तरफ भागा और उसके सिर पर बल्ले से हमला कर दिया। मैच में शामिल अन्य खिलाड़ियों ने संजय को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। सिर में गंभीर चोट लगने से पराशर बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें— कोरोना से प्रभावित क्रिकेट बोर्ड्स की मदद करेगा ICC, बनाया 50 लाख डॉलर का फंड

फरार हुआ बल्लेबाज
पराशर को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पराशर की हालत नाजुक है और उसे अभी तक होश नहीं आया है। वहीं हमलावर बल्लेबाज संजय पालिया फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। बल्लेबाज पालिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures