5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Wi 1st T20: भारत की 12 सदस्यीय टीम का ऐलान, डेब्यू करेगा यह स्टार, देखें पूरी LIST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए भारत की 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Nov 2018, 6:49 PM IST

indian team

Ind vs Wi 1st T20: भारत की 12 सदस्यीय टीम का ऐलान, क्रूणाल पांड्या कर सकते हैं डेब्यू

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए भारत की 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 12 सदस्यीय टीम में क्रूणाल पांड्या का नाम शामिल हैं। उम्मीद है कि रविवार को कोलकाता में क्रूणाल पांड्या अपना पर्दापण कर सकते हैं। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है।

टीम में तीन सलामी बल्लेबाज-
घोषित 12 सदस्यीय टीम में तीन सलामी बल्लेबाज हैं। स्वयं कप्तान रोहित शर्मा के अलावा शिखर धवन और लोकेश राहुल को भी टीम में जगह मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोलकाता में रोहित तीनों सलामी बल्लेबाजों के साथ उतरते हैं। मीडिल ऑर्डर में बतौर बल्लेबाज मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। जबकि ऑल राउंडर के तौर पर क्रूणाल पांड्या टीम में हैं। यदि क्रूणाल कल (रविवार) प्लेइंग इलेवन में होते है तो वो टीम इंडिया की ओर से खेल चुके सगे भाईयों की खास जोड़ी में शामिल हो जाएंगे।

भारत का गेंदबाजी आक्रमण-
पहले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम में बतौर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद हैं। यह तिकड़ी भारत की तेज गेंदबाजी करेगी। इसके साथ-साथ बतौर स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को टीम में रखा गया है। गौरतलब हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को पहला टी-20 मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेला जाएगा। यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।

ये है भारत की 12 सदस्यीय टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल।