22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान, साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया जाएगी टीम इंडिया

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट, टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी।

2 min read
Google source verification
India's schedule for tour of Australia 2018-19

Border–Gavaskar Trophy

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली मोस्ट अवेटेड सीरीज 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी' के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। सोमवार को बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 'बॉर्डर-गावस्कार ट्रॉफी' की शुरूआत इसी साल 20 नवंबर से होगी। दोनों टीमों के बीच पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद टेस्ट सीरीज और आखिरी वनडे सीरीज खेली जाएगी।

20 नवंबर से शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
भारत का ये ऑस्ट्रेलियाई दौरा 20 नवंबर से शुरू होकर 18 जनवरी 2019 तक चलेगा। भारतीय टीम का क्रिसमस , नया साल सब इसबार ऑस्ट्रेलिया में ही मनेगा। इसके अलावा अभी ये भी तय होना बाकि है कि यह मैच पिंक गेंद से खेला जाएगा या नहीं। हालांकि बीसीसीआई डे-नाइट टेस्ट के लिए इनकार कर चुका है। बोर्ड की तरफ से साफ कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल के अंत में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में वह डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के पक्ष में नहीं है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है, “यह हमारी प्राथमिकता है कि हम एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ खेलते हैं, लेकिन हम अभी भी इस विस्तार के माध्यम से काम कर रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसका जवाब देने की आशा करते हैं।”

बिना स्मिथ और वॉर्नर के होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
वहीं इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के होगी, क्योंकि हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों खिलाड़ियों पर बॉल टैंपरिंग विवाद के चलते एक-एक साल का बैन लगाया है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

T20
नवंबर 20- पहला टी20- गब्बा, ब्रिसबेन
नवंबर 23- दूसरा टी20- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
नवंबर 25- तीसरा टी20- सिडनी क्रिकेट ग्राउंट, सिडनी

टेस्ट
दिसंबर 6-10, पहला टेस्ट, ओवल
दिसंबर 14-18, दूसरा टेस्ट, पर्थ
दिसंबर 26-30, तीसरा टेस्ट, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
जनवरी 3-7, चौथा टेस्ट, सिडनी

वनडे
जनवरी 12, पहला वनडे, सिडनी
जनवरी 15, दूसरा वनडे, ओवल
जनवरी 18, तीसरा वनडे, मेलबर्न