कोलकाता। भारतीय क्रिकेट मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाली हसीन जहां से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने पूछताछ की। शनिवार को बीसीसीआई के एंटी करप्शन विंग के चार अधिकारी कोलकाता पहुंचे। जहां हसीन जहां से पूझताझ की गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को हसीन का काफी समय लाल बाजार सिटी पुलिस हेड क्वार्टर में बीता। यहां पर उनसे शमी विवाद में बातचीत की गई। बता दें कि हसीन जहां ने क्रिकेटर पति शमी पर घरेलू हिंसा, अवैध संबंध कायम रखने और मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद बोर्ड ने शमी के साथ सलाना करार समाप्त कर दिया था।