BCCI Update on Jasprit Bumrah : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर मेडिकल अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड में अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई जो सफल रही और वह दर्द से मुक्त रहे। सर्जरी के 6 हफ्ते बाद उन्हें अपना रिहैब शुरू करने की सलाह दी गई थी, इसी वजह से बुमराह ने कल शुक्रवार से बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैब शुरू कर दिया है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में बताओ और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा बन पाएंगे। हर कोई जानता है कि जसप्रीत बुमराह किस दर्जे के खिलाड़ी हैं। अंत के ओवरों में उनके झन्नाटेदार यॉर्कर के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाता। टीम में उनकी होना भारत के गेंदबाजी को धारदार बनाता है| ऐसे में 6 महीने बाद होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट देते हुए सब कुछ बताया है।