ग्रेड B में इन खिलाड़ियों को मिली जगह -
इसके बाद ग्रेड बी है। इस ग्रेड में भी सात खिलाड़ी शामिल है। इन सबको सलाना तीन करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसमें लोकेश राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, दिनेश कार्तिक के नाम हैं। जबिक अंतिम ग्रेड C है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें केदार जाधव, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, करुण नायर, सुरेश रैना , पार्थिव पटेल और जयंत यादव शामिल हैं।