30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC T20 World Cup 2021: बीसीसीआई ने चुने 9 वेन्यू, अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला

बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में आगामी टी20 वर्लड कप के लिए वेन्यू पर फैसला लिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 17 Apr 2021, 1:29 PM IST

BCCI

BCCI

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस वर्ष भारत में होने वाला है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसकी तैयारियों में जुट गया है। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए 9 वेन्यू शॉर्टलिस्ट किए हैं। दरअसल, शुक्रवार को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में आगामी टी20 वर्लड कप के लिए वेन्यू पर फैसला लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, धर्मशाला, अहमदाबाद और लखनऊ को टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए चुना है। वहीं इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को चुना गया है।

16 टीमें लेंगी वर्ल्ड कप में हिस्सा
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2016 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। उस वक्त टी20 वर्ल्ड कप के मैच देश में 7 जगहों पर खेले गए थे, जिनमें नागपुर और मोहाली भी शामिवल थे। इस बार जो वेन्यू शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, उनमें से इन दोनों को हटा दिया गया है। इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दे कि वर्ष 2020 का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे पोस्टपोंड कर दिया गया। इसके बाद आईसीसी ने भारत को इसे होस्ट करने की जिम्मेदारी सौपी।

यह भी पढ़ें— कोहली के एक्सपेरिमेंट हुए सफल, टीम इंडिया को हुए ये 5 बड़े फायदे, विश्वकप में दिला सकते हैं जीत

कोरोना की स्थिति देखते हुए कम किए जा सकते हैं वेन्यू
बता दे कि इस समय देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर—नवंबर में आयोजित किया जाएगा। फिलहाल कोरोना के मामले देश में तेजी गति से बढ़ रहे हैं। वहीं चर्चा है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप के करीब आते-आते भी भारत में कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वर्ल्ड कप के लिए शॉर्टलिस्ट किए वेन्यू की संख्या को कम किया सकता है।

यह भी पढ़ें— कोरोना से प्रभावित क्रिकेट बोर्ड्स की मदद करेगा ICC, बनाया 50 लाख डॉलर का फंड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिलेगा वीजा
वहीं भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले सकेगी। भारत सरकार इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों और वहां की मीडिया को वीजा देने के लिए मान गई है। बीसीसीआई ने एम वर्चुअल मीटिंग में इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी पाकिस्तानी फैंस को वीजा देने के मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय जल्द ही इस बारे में फैसला ले सकता है। बता दें कि पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने बीसीसीआई से 31 मार्च तक पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट के लिए वीजा की मंजूरी लिखित में देने की बात कही थी।