5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस लॉकअप में बिताई रात, दो मैचों से बाहर हुए बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को मार-पीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 26 Sep 2017, 8:13 PM IST

ben stockes

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज में मेजबान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के हरफरमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स दो मैचों के लिए निलंबित कर दिए गए है। दोनों को एक घटना के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि देर शाम तक दोनों को रिहा भी कर दिया गया। लेकिन वे जांच पूरी होने तक ब्रिस्टल में भी बने रहेंगे। इस कारण वे ओवल में होने वाले मैच में टीम में शामिल नहीं किए गए है। बता दें कि स्टोक्स टीम के उपकप्तान भी हैं। स्टोक्स पहले भी गलत आचरण करने के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं।

दोनों पर मार-पीट करने का आरोप
स्टोक्स और हेल्स को किस आरोप में पुलिस में गिरफ्तार किया था, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों पर मार-पीट करने का आरोप लगा है। दोनों खिलाड़ी हेल्स पुलिस को पूछताछ में सहयोग देने के लिए ब्रिस्टल में ही मौजूद रहेंगे।

क्या है पूरा मामला
पूरे मामले के बारे जानकारी देते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी स्टोक्स को ब्रिस्टल में एक घटना के बाद गिरफ्तार किया गया। 26 वर्षीय टेस्ट उपकप्तान स्टोक्स जब शहर के मबारो क्लब में थे, तभी एक व्यक्ति को चेहरे पर चोट आई थी। इसी सिलसिले में हेल्स और स्टोक्स को गिरफ्तार किया गया।

आईपीएल में सबसे मंहगे बिके थें स्टोक्स
इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलरांउटर को आईपीएल-2017 में सबेस ऊंची कीमत पर खरीदा गया था। स्टोक्स को पुणे राइजिंग सुपरजाएंट्स ने सर्वाधिक 14.5 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा था।

टीम को खलेगी स्टोक्स की कमी
मौजूदा सीरीज में टीम को स्टोक्स की कमी खलेगी। स्टोक्स ने पिछले मैच में 63 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली थी। स्टोक्स की इस पारी के दम पर भी टीम इस मैच को 124 रन से जीत पाने में कामयाब हो पाई थी। बता दें कि मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की अजेय बढ़त के साथ है।

आगामी दौरे के लिए होना है टीम का चयन
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। जिसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड टीम का चयन करने वाली है। लेकिन स्टोक्स की इस हरकत के बाद टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।