
Ben Stokes Ravichandran Ashwin Record India vs England test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है और मैच में पकड़ बना ली है।
इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा और वे संघर्ष करते नज़र आए। इस मैच की दोनों पारियों में स्टोक्स क्लीन बोल्ड हुए। पहली पारी में उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। वहीं दूसरी पारी में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें चलता किया। टेस्ट क्रिकेट में यह 12वीं बार है जब अश्विन ने स्टोक्स को आउट किया है। इसी के साथ स्टोक्स ने डेविड वॉर्नर का एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
टेस्ट में अश्विन द्वारा सर्वाधिक बार आउट किए गए बल्लेबाज
12 - बेन स्टोक्स
11 - डेविड वॉर्नर
9 - एलेस्टेयर कुक
8 - टॉम लैथम/स्टीव स्मिथ/क्रेग ब्रेथवेट
बेन स्टोक्स टेस्ट में अश्विन द्वारा सर्वाधिक बार आउट किए जाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम था। वॉर्नर को अश्विन ने 11 बार शिकार बनाया है। वॉर्नर के बाद लिस्ट में इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर एलेस्टेयर कुक हैं। कुक 9 बार अश्विन की गेंद पर आउट हुए हैं। इतना ही नहीं अश्विन टेस्ट में किसी एक बल्लेबाज को सर्वाधिक बार आउट करने वाले भारतीय स्पिनर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने रिकी पोंटिंग को 10 बार आउट किया।
अश्विन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट करने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल देव की बराबरी पर आ गए हैं। कपिल देव ने मुदस्सर नजर को टेस्ट में 12 बार आउट किया है। इसके बाद लिस्ट नें तीसरा नाम तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का है। ईशांत ने 11 बार एलिस्टर कुक का शिकार किया है। वहीं कपिल देव ने भी 11 बार ग्राहम गूच का शिकार किया है।
Updated on:
27 Jan 2024, 3:43 PM IST
Published on:
27 Jan 2024, 3:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.