23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए घोषित किया प्लेइंग इलेवन- स्टोक्स अंदर, कुरैन बाहर

कप्तान जो रूट ने मैच की पूर्व संध्या पर अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया दिया है जिसमें एक बदलाव देखने को मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Aug 2018, 7:05 PM IST

नई दिल्ली।इंग्लैंड से पहले दो टेस्ट मैच में मिली हार से पांच मैचों की सीरीज में बैकफुट पर आई भारतीय टीम के लिए शनिवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो रहा तीसरा मैच वापसी के लिहाज से निर्णायक है। इस मैच में अगर इंग्लैंड की टीम जीतती है तो सीरीज उसके नाम होगी। भारत 2007 के बाद से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सका है। भारतीय टीम की बुरी स्थिति है लेकिन इंग्लैंड अगले मैच में ढिलाई नहीं बरतने वाली है इसी के चलते उसने अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है।


स्टोक्स प्लेइंग-11 का हिस्सा-
इंग्लैंड की बात की जाए तो उसे बेन स्टोक्स के आने से मजबूती मिलेगी। वह दूसरे टेस्ट में ब्रिस्टल मामले में सुनवाई के कारण नहीं खेले थे। कप्तान जो रूट ने मैच की पूर्व संध्या पर अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया दिया है जिसमें एक बदलाव देखने को मिला है। सैम कुरैन के स्थान पर स्टोक्स को तीसरा टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा। बाकी कोई और बदलाव टीम में नहीं किया गया है।


ऋषभ पंत कर सकते है डेब्यू-
भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही थी। पहले मैच में बेशक कोहली का बल्ला चला था, लेकिन दूसरे मैच में वह भी रन नहीं बना पाए। इस लिहाज से कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं जिनमें सबसे अहम विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के स्थान पर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को मौका देना है। इस बात की संभावना है कि पंत तीसरे मैच में टेस्ट पदार्पण करें।


फिट हैं विराट-
विराट कोहली को दूसरे मैच में पीठ में दिक्कत हुई थी। वह चौथे दिन फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे और इसी दिन पीठ में दर्द के साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी भी की थी। कोहली की चोट अगर ठीक नहीं हुई है तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है क्योंकि वही एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड की परिस्थिति में रन बनाने की काबिलियत दिखाई है। हलाकि खबर के अनुसार कोहली फिट हो चुके हैं और उनको अभ्यास करते हुए भी देखा गया है।


टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, शार्दूल ठाकुर।

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, बेन स्टोक्स, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स।